{"_id":"6acf8e13e55c8e08830dbecb","slug":"gsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4832398-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन से पांच मिनट में कार के चारों पहिए खोल लेता था कैब चालक, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन से पांच मिनट में कार के चारों पहिए खोल लेता था कैब चालक, गिरफ्तार
विज्ञापन
तीन से पांच मिनट में कार के चारों पहिए खोल लेता था कैब चालक, गिरफ्तार
- रेकी कर सुनसान जगह खड़ी कारों को बनाता था निशाना, चोरी के टायर और टैक्सी बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुनसान जगहों पर खड़ी कारों के चारों पहिए चोरी करने वाले कैब चालक को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलिया निवासी 24 वर्षीय कृष्णा कुमार केसरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के चार टायर, लैपटॉप, अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर टैक्सी बरामद की है।
एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पहले कारों की रेकी करता था। इसके बाद मौका देखकर महज तीन से पांच मिनट में कार के चारों पहिए एलॉय व्हील समेत खोल लेता था। वारदात के बाद कार को ईंटों के सहारे खड़ा कर मौके से निकल जाता था। पुलिस ने उसे सेक्टर-17 के सामने डीएनडी रोड से गिरफ्तार किया। वह तिगरी गोलचक्कर के पास किराये के मकान में रह रहा था।
आरोपी ने हाल ही में थाना सेक्टर-20 क्षेत्र से कार के चारों टायर चोरी किए थे। इस संबंध में 11 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा उसने 28 अगस्त की रात सेक्टर-37 स्थित बेलमोंट होटल के पास खड़ी अर्टिगा के पहिए चोरी कर राहगीरों को बेचने की बात भी कबूली। इस मामले में सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ चोरी और चोरी की संपत्ति रखने के कई मुकदमे दर्ज हैं। अवैध चाकू मिलने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।