{"_id":"6acf8c9fdf07520b390356cc","slug":"dfsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4832500-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दिन में संभालते थे दुकान और गोदाम, रात में करते थे लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दिन में संभालते थे दुकान और गोदाम, रात में करते थे लूटपाट
विज्ञापन
- चाकू दिखाकर राहगीरों से छीनते थे बाइक-मोबाइल
- परचून दुकानदार समेत चार गिरफ्तार, दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिन में दुकान, गोदाम और ठेली पर काम करने वाले चार युवक रात में लुटेरे बन जाते थे। बुलेट से निकलकर सुनसान रास्तों पर अकेले लोगों को चाकू दिखाकर लूटपाट करते थे। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने ऐसे गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट और बाइक चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों की पहचान लक्की गुप्ता, विशाल, परमजीत और प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पैशन प्रो बाइक और मोबाइल फोन, चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, वारदात में इस्तेमाल बुलेट, 2500 रुपये और चाकू बरामद किया है। चारों को सेक्टर-50 सीवेज प्लांट के सामने ग्रीन बेल्ट से पकड़ा गया।
एडीसपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि ये आरोपी रात में बुलेट से निकलते थे। सुनसान जगह पर किसी को अकेला देखकर चाकू के बल पर रोक लेते थे। विरोध करने पर मारपीट कर बाइक, मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हो जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने करीब दो महीने पहले सेक्टर-50 में इंडियन पेट्रोल पंप के पीछे एक व्यक्ति से पैशन प्रो मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने गाजियाबाद से स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी करने की बात भी बताई। मुख्य आरोपी लक्की गुप्ता बीए पास है और परचून की दुकान चलाता है। विशाल गोदाम में काम करता है, जबकि परमजीत और प्रिंस ठेली लगाते हैं। आरोपियों ने पूछताछ में दो अन्य साथियों के नाम बताए हैं। पुलिस उनकी भूमिका की जांच करने के साथ गिरोह की अन्य वारदातों का पता लगा रही है।