फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man arrested for swindling gold chain by engaging victim in conversation

Delhi NCR News: बातों में उलझाकर सोने की चेन ठगने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने सोने की चेन ठगने के मामले का खुलासा किया है। पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में गाय को चारा खिला रहे एक व्यक्ति को बातों में उलझाकर सोने की चेन ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलजीत नगर निवासी विशाल (28) के रूप में हुई है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है और ठगी गई चेन बरामद करने का प्रयास कर रही है। आरोपी पहले भी एक अन्य आपराधिक मामले में शामिल रहा है। डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को पश्चिम विहार वेस्ट थाने में शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता सुंदर विहार स्थित डीडीए पार्क के सामने गाय को चारा खिला रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उससे सुपरमार्केट जाने का रास्ता पूछने लगे। बातचीत के दौरान आरोपी उसकी 20 ग्राम सोने की चेन ठगकर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब फरार साथी की तलाश और सोने की चेन की बरामदगी में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed