फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हत्यारा हत्या करके चला गया, होटल कर्मियों को खबर तक नहीं लगी

हत्यारा हत्या करके चला गया, होटल कर्मियों को खबर तक नहीं लगी

Fri, 15 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
हत्यारा हत्या करके चला गया, होटल कर्मियों को खबर तक नहीं लगी
व्यापारी की हत्या हो गई और होटल कर्मियों को भनक तक नहीं लगी
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के प्रकाश होटल में एक शख्स आया और व्यापारी की हत्या करके बड़े आराम से निकल गया। हैरत की बात रही कि होटल के किसी कर्मचारी को वारदात की भनक तक न लगी। किसी भी कर्मचारी ने यह भी जानकारी नहीं की कि होटल में ठहरने वालों से मिलने के लिए कौन आ रहा है।
फिरोजाबाद के रामनगर निवासी राम सेवक गुप्ता बुधवार को सहारनपुर पहुंचा। संभावना जताई जा रही है कि व्यापारी बुधवार को दिन में ही सहारनपुर पहुंच गया और उसने दुकानों से कलेक्शन भी लिया। आशंका है कि पैसे के लेनदेन को लेकर व्यापारी का आरोपी व्यक्ति नवाब से कोई विवाद हो गया। इसी विवाद में उसने व्यापारी की गला रेतकर हत्या कर डाली।
विज्ञापन

होटल कर्मचारियों की लापरवाही का आलम यह रहा कि जो व्यक्ति होटल में व्यापारी से मिलने के लिए पहुंचा, उसके बारे में होटल कर्मचारियों ने किसी प्रकार की जानकारी करने का प्रयास ही नहीं किया। नाम तक नहीं पूछा गया। यही नहीं कमरे से व्यापारी के चीखने की आवाज आती रही। कर्मचारी वहां पहुंचे। लेकिन कर्मचारियों के सामने से ही हत्यारोपी नवाब चला गया। किसी ने उसे रोकने का प्रयास भी नहीं किया। इससे होटल में ठहरने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--। सुरक्षा गार्ड तक नहीं है होटल में
शहर के बीचों बीच घंटाघर के पास स्थित प्रकाश होटल में पहली घटना नहीं। इससे पूर्व भी इस होटल में खून खराबा होता रहा है। यहां पहले भी चाकू, छुरे जमकर चले हैं। फिर भी इस होटल में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। इस होटल में सुरक्षा गार्ड तक नहीं रखा गया। सिर्फ यही होटल नहीं आसपास के कई अन्य होटल भी इसी तरह बदनाम हो चुके हैं। शेरे पंजाब होटल में दो हत्याएं हो चुकीं हैं। आदर्श होटल और प्रिंस में भी खूनखराबा हो चुका है। लेकिन इनमें सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई।

-। खून के छींटों से लाल हो गया होटल का फर्श
हत्यारोपी ने बेरहमी से व्यापारी का गला काट डाला। गले पर चाकू से इस तरह से प्रहार किया गया कि गला आधा कट गया और खून का फव्वारा फूट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो व्यापारी के गले से खून की धार बह रही थी। व्यापारी चिल्लाता हुआ कमरे से बाहर की ओर दौड़ा। कमरे की दीवारें, फर्श खून से लबालब हो गया। गर्दन से मांस का लोथड़ा निकलकर फर्श पर गिर पड़ा। साथ ही व्यापारी भी जमीन पर गिरकर तड़पते हुए निढाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed