फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुठभेड़ के बाद तीन पशु तस्कर दबोचे

मुठभेड़ के बाद तीन पशु तस्कर दबोचे

Sat, 02 Sep 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद तीन पशु तस्कर दबोचे
मुठभेड़ के बाद तीन पशु तस्कर दबोचे
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन पशु तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस एवं खोखे और दो छुरी बरामद हुई है। पकड़े गए तस्कर डीसीएम में सवार थे। पुलिस ने डीसीएम को भी कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए तस्करों पर हरियाणा समेत गंगोह कोतवाली में विभिन्न मामले दर्ज है।

प्रेस कांफ्रेंस में सीओ ब्रह्मपाल सिंह बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे एसओ राजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। संजय चौक पर उन्हें सूचना मिली कि देवबंद रोड पर रेडियेंट पब्लिक स्कूल के पास एक डीसीएम खड़ी है, जिसके पास ही तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े है। वह देवबंद रोड पर पहुंचे और डीसीएम की तरफ बढ़े तो डीसीएम के पास खड़े एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस तीनों को डीसीएम समेत थाने ले आई और पूछताछ की। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम इकराम उर्फ माना पुत्र लियाकत, इंतजार पुत्र असगर निवासीगण गांव शाहपुर थाना गंगोह तथा जाहिद पुत्र मोहम्मद उमर निवासी गांव मोहम्मदराई थाना कैराना जनपद शामली बताया। उनके पास से तमंचा 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा तथा दो छुरियां बरामद हुई। एसओ ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाश पशु तस्कर है, जो हरियाणा से पशुओं को चुराकर लाने के बाद उन्हें यूपी में बेचते है। बृहस्पतिवार की रात भी तीनों डीसीएम लेकर गांव खुड़ाना में पशु चोरी करने आए थे। एसओ ने बताया कि पकड़े गए पशु तस्कर इकराम उर्फ माना पर गंगोह थाने में विभिन्न मामलों में सात एफआईआर दर्ज है। इसके अलावा हरियाणा के जनपद करनाल क्षेत्र के थाना कुंजपुरा में भी उसके खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पशु तस्कर इंतजार पर भी हरियाणा में कई एफआईआर दर्ज है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए पशु तस्करों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed