Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Two women arrested for duping jewellers of Rs 2 lakh by selling gold-polished fake chains.

इंदौर: नकली चेन पर सोने की पॉलिश कर ज्वेलर्स को लगाया चूना, दो महिलाएं पकड़ी गईं; तीन सोने की चेन बरामद

Tue, 03 Nov 2026 03:31 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 03:31 PM IST
सार

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में नकली सोने की चेन देकर करीब दो लाख रुपये की असली चेन ठगने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन सोने की चेन बरामद हुई हैं। पुलिस अन्य वारदातों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two women arrested for duping jewellers of Rs 2 lakh by selling gold-polished fake chains.
इंदौर में ज्वेलर्स को ठगने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित नाना भाई ज्वेलर्स में ठगी की वारदात को अंजाम देने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नकली सोने की चेन पर सोने की पॉलिश कर उसे असली चेन की तरह दिखाया और ज्वेलर्स से करीब दो लाख रुपये कीमत की असली सोने की चेन लेकर फरार हो गईं। घटना के बाद ज्वेलर्स संचालक ने तुकोगंज पुलिस से शिकायत की थी।

विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद तुकोगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया। जांच के दौरान पुलिस को दोनों महिलाओं के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच और पूछताछ के बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  23 हजार 288 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, 18 नवंबर को गांधी सागर में होगी कैबिनेट

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से तीन सोने की चेन भी बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिलाओं में से एक उज्जैन की रहने वाली है, जबकि दूसरी इंदौर की निवासी है। दोनों ने किस तरह नकली चेन को असली बताकर ज्वेलर्स के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया, इसे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

फिलहाल तुकोगंज पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या आरोपियों ने शहर के अन्य ज्वेलर्स को भी इसी तरह अपना निशाना बनाया है। इसके साथ ही इस गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में ठगी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

इस घटना के बाद पुलिस ने व्यापारियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह का लेनदेन करने से पहले सामान की अच्छी तरह जांच कर लें और पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही व्यापार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed