फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बुजुर्ग दंपति को घायल कर नगदी, जेवर लूट ले गए बदमाश

बुजुर्ग दंपति को घायल कर नगदी, जेवर लूट ले गए बदमाश

Thu, 03 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपति को घायल कर नगदी, जेवर लूट ले गए बदमाश
बुजुर्ग दंपति को घायल कर नगदी, जेवर लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन


अंबेहटा (बागपत)। बदमाशों ने बीती रात जाफरपुर रनियाली गांव की आबादी के बाहरी हिस्से में रह रहे एक दंपति पर धारदार हथियारों से लहूलुहान कर घर में नगदी, जेवर समेत अन्य सामान लूट लिया। घटना की सूचना के बाद कोतवाल और सीओ ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। एसपी देहात ने भी घटना स्थल पर पहुंच निरीक्षण किया। दंपति के गंभीर होने के चलते बदमाशों की संख्या और लूटे गए सामान की कीमत पता नहीं चल सकी है।
नकुड़ कोतवाली के जाफरपुर रनियाली गांव की आबादी के बाहर बुजुर्ग और दिव्यांग जसवंत सिंह अपनी पत्नि दर्शन कौर के साथ रहते हैं। मंगलवार रात किसी समय बदमाश उनके मकान में घुस गए तथा जसवंत और उनकी पत्नि दर्शन कौर पर धारदार हथियारों से हमलाकर उन्हें मरणासन्न स्थिति में पहुंचा दिया। बदमाशों ने हमला इतनी बेरहमी से किया कि खून के छींटे फर्श और मकान की छत तक पर पड़े मिले। बदमाश दर्शन कौर के कानों के कुंडल भी झपटकर ले गए। इससे दर्शन कौर के कान फट गए।
विज्ञापन

घटना का खुलासा सुबह करीब पांच बजे उस समय हुआ जब गांव के लोग जंगल की ओर निकले तथा उन्होंने दंपति को कराहते हुए देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहले चौकी प्रभारी सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ आरपी पाठक, कोतवाल संजय वर्मा डाग स्क्वायड और फोरेंसिक फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उनकी हालत गंभीर होने पर एक रिश्तेदार दंपति को निजी नर्सिंग होम में ले गए। शाम के समय एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जसवंत के कोई बेटा नहीं है। चार अगस्त को पंजाब में रहने वाले जसवंत के धेवते की शादी है। इसमें भात के रूप मे देने के लिए जसवंत ने सामान, जेवर और नगदी रखी थी। उसे बदमाश लूट ले गए। जसवंत के एक रिश्तेदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। नुकसान का सही अनुमान अभी नहीं लग सका है। पुलिस अधीक्षक देहात विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि टीम गठित कर मामले की छानबीन में लगाया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed