{"_id":"597f79d64f1c1b970d8b46a1","slug":"191501526486-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाग होने पर भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाग होने पर भागे बदमाश
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। रविवार रात करीब दर्जन भर सशस्त्र बदमाश एक मकान में घुस गये और कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों ने शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर जानकारी ली।
नकुड़ के टाबर रोड पर बाहरी तरफ सरदार जगजीत सिंह उर्फ जंगी का मकान है। उसने बताया कि रविवार की रात्रि पूरा परिवार घर में सो रहा था। करीब डेढ़ बजे उनके कमरे के बाहर खट खट की आवाज सुनी तो उन्होंने देखा कि 10-11 सशस्त्र बदमाश दरवाजे को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को जगा कर शोर मचा दिया। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए छत के रास्ते फरार हो गये। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंच बदमाशों की बाबत जानकारी ली और आसपास जंगल में कांबिंग की, परंतु बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों में दहशत व्याप्त है। सोमवार की सुबह सरदार जगजीत सिंह ने पड़ोसियों के साथ कोतवाली पहुंच अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दे पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है।