फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदमाशों ने तीन दिन में दिया लूट की तीन वारदातों को अंजाम

बदमाशों ने तीन दिन में दिया लूट की तीन वारदातों को अंजाम

Wed, 24 Apr 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने तीन दिन में दिया लूट की तीन वारदातों को अंजाम
सहारनपुर। तीन दिन में लूट की लगातार वारदातों को अंजाम देकर बदमाशों ने न सिर्फ पुलिस को चुनौती दी है, बल्कि जिले में दहशत पैदा कर दिया है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए भागदौड़ कर रही है, लेकिन नतीजा सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद की पुलिस चुनाव ड्यूटी में जाने के बाद बदमाशों की सक्रियता बढ़ गई है। तीन दिन में बदमाशों ने लूट की तीन वारदातों को अंजाम दे डाला है। रविवार रात सरसावा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप से 90 हजार रुपये की लूट कर दी। फिर सोमवार तड़के सरसावा में ही बंधन बैंक के कर्मचारी से भी 90 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस अभी इन दो वारदातों को लेकर ही उलझी हुई थी कि मंगलवार रात बदमाशों ने एक और वारदात कर डाली। इस बार बदमाशों ने जनकपुरी थाना क्षेत्र में देहरादून रोड पर गैस एजेंसी के मुनीम को निशाना बनाया। तीन दिन में एक के बाद एक ताबड़तोड़ हुई लूट की तीन वारदातों से क्षेत्र में दहशत बन गई है। लोगों में असुरक्षा की स्थिति बन रही है। बदमाशों ने पुलिस की टेंशन भी बढ़ा दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गईं हैं। आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है। अब तक एक दर्जन लोगों को पकड़कर पूछताछ की गई, लेकिन अभी तक एक भी वारदात में शामिल बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed