{"_id":"5c1be04bbdec2256f5337cf2","slug":"181545330763-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश रचने वालों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साजिश रचने वालों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ट्रैक पर कंक्रीट के खंभे रखकर उत्कल एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रचने वाले खुराफातियों का 40 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, रेलवे इंटेलीजेंस की टीम भी बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी लेकर लौट गई।
नागल थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लगभग आठ बजे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर खुराफातियों ने उत्कल एक्सप्रेस के आने के समय ट्रैक पर कंक्रीट के खंभे रख दिए थे। जिससे ट्रेन टकराती हुई निकल गई। इससे रेलवे ट्रैक भी टूट गया था। घटना को लेकर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेल पथ निरीक्षक देवेंद्र सिंह की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बावजूद पुलिस खुराफातियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। चालीस घंटे बीत जाने पर भी पुलिस खाली हाथ है। खंभों को किसने रेलवे ट्रैक पर रखकर ट्रेन को पलटाने की साजिश रची। किसी स्थानीय खुराफाती की ही साजिश है या फिर पूर्व में दी गई धमकियों से ही जुड़ा हुआ मामला है। मामले की जानकारी रेलवे उच्चाधिकारियों को पहुंच गई। बृहस्पतिवार को रेलवे खुफिया विभाग की टीम नागल पहुंची। टीम ने अधिकारियों से मामले की जानकारी ली और उसके बाद मौके पर टीम ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। टीम ने मौके पर लोगों से भी पूछताछ की। शाम तक टीम नागल एवं देवबंद रेलवे स्टेशन पर जानकारी लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुफिया विभाग की टीम भी जांच में लगी हुई है। अभी कोई पता नहीं चल सका है।