फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रंजिश में रास्ते में रोककर दंपति के साथ मारपीट

रंजिश में रास्ते में रोककर दंपति के साथ मारपीट

Sun, 18 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में रास्ते में रोककर दंपति के साथ मारपीट
देवबंद। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमेबाजी की रंजिश के चलते रास्ते में रोककर दंपति के साथ मारपीट किए जाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के टिकौला गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया कि उसकी लक्सर के रहने वाले अजब सिंह से मुकदमेबाजी की रंजिश चल रही है। आरोप है कि विगत 18 सितंबर को वह पत्नी को बाइक पर लेकर झबरेड़ा के रास्ते सहारनपुर जा रहा था। जब वह देवबंद क्षेत्र के बचीटी गांव के समीप पहुंचा तो वहां पहले से खड़े अजब सिंह ने बेटे पारस और अपने दो साथियों के साथ उसे रोक लिया तथा गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। जितेंद्र का आरोप है कि उन्होंने उसके अपहरण का प्रयास भी किया। इस दौरान जब पत्नी ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गई। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। जितेंद्र ने यह आरोप भी लगाया जब वह तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने अदालत के आदेश पर चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नाबालिग प्रेमी युगल के फरार होने के मामले में चंदेना में तनाव की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
देवबंद। चंदेना कोली गांव से एक किशोर दूसरे समुदाय की किशोरी को लेकर फरार हो गया। अलग अलग समुदाय का मामला होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किशोरी की मां ने पुत्री को नाबालिग बताते हुए तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदेना कोली गांव निवासी एक किशोर प्रेम प्रसंग के चलते शुक्रवार को दूसरे समुदाय की किशोरी को लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि दोनों गांव में स्थित स्कूल में नौवीं कक्षा में साथ पढ़ते थे और इसी बीच उनके बीच प्रेम प्रसंग हो गया। कहा जा रहा है कि दोनों ने करीब दो वर्ष पूर्व पढ़ाई छोड़ दी थी। किशोरी की मां ने कोतवाली में दी तहरीर में बेटी की उम्र 15 वर्ष बताते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। मामला अलग अलग समुदाय का होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी भी वहां पर नजर रखे हुए हैं। कोतवाल अभिषेक सिरोही का कहना है कि फरार प्रेमी युगल की तलाश में पुलिस की एक टीम को लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पूरी निगरानी की जा रही है। जो कोई भी माहौल खराब करने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed