फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस ने छापा मारकर नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं बरामद कीं

पुलिस ने छापा मारकर नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं बरामद कीं

Thu, 27 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छापा मारकर नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं बरामद कीं
सहारनपुर। जनकपुरी पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं एवं इंजेक्शन की तस्करी के आरोप में माहीपुरा से दो लोगों को दबोच लिया है, जबकि एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की हैं। आरोपी नशीली दवाइयों को पंजाब लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

जनकपुरी पुलिस को मोहल्ला माहीपुरा से कुछ लोगों द्वारा नशीली प्रतिबंधित दवाइयां एवं इंजेक्शन खरीदकर तस्करी करके पंजाब ले जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद तीन लोगों की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया, जबकि तीसरा आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पंजाब के एसबीएस नगर के खटियाला बैंट गांव निवासी हरी राम तथा रमन कुमार बताया, जबकि फरार हुए साथी का नाम सहारनपुर के मंडी कोतवाली की कमेला कॉलोनी निवासी शाकिर बताया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका फरार साथी ही नशीली दवा की तस्करी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed