{"_id":"6ad92f354646d83ead07ca26","slug":"flag-bearer-of-hanuman-sabha-dies-after-coming-into-contact-with-a-high-tension-wire-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166401-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हनुमान सभा के ध्वजवाहक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हनुमान सभा के ध्वजवाहक की मौत
विज्ञापन
गौरव। फाइल फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दशहरा पर मंगलवार आधी रात के बाद नूरवाला की हरिसिंह चौक कॉलोनी में हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से हनुमान सभा के ध्वजवाहक गौरव (15) की मौत हो गई। झंडा लेकर आगे चल रहे गौरव ने जैसे ही उसे ऊपर उठाया, वह हाईटेंशन तारों के संपर्क में आ गया। इससे तेज धमाका हुआ और रोशनी फैल गई। हादसे में गौरव गंभीर रूप से झुलस गया।
परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौरव दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
पिता की मौत के बाद बेटे से थीं उम्मीदें
भोला चौक निवासी सोनू ने बताया कि उनके भाई अशोक की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी। अशोक के परिवार में दो बेटियां और इकलौता बेटा गौरव था। गौरव पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। वह कई दिनों से हनुमान सभा के साथ काम कर रहा था और दशहरा पर भी सभा के साथ फेरी लगाने गया था।
विज्ञापन
मंगलवार रात उन्हें सूचना मिली कि गौरव को हरिसिंह चौक के पास करंट लग गया है। इसके बाद वे उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। गौरव की मां बबीता को बेटे से काफी उम्मीदें थीं। उसकी मौत से परिवार का सहारा छिन गया है।
झएक सभा निकल चुकी थी दूसरी सभा के साथ हुआ हादसा
दशहरा पर हनुमान सभा फेरी लगा रही थी। देर रात को एक सभा गली से निकल चुकी थी। भोला चौक के हनुमान सभा सेक्टर-13-17 स्थित दशहरा उत्सव में गई थी। इसके बाद भक्तों के यहां फेरी लगा रही थी। रात करीब 12:48 बजे हरिसिंह चौक कॉलोनी में दाखिल हुए थे। गौरव आगे झंडा लेकर चल रहा था। उन्होंने जयघोष के साथ झंडा कुछ ऊपर किया तो हाईटेंशन तार का करंट लग गया। एक धमाके के साथ बहुत तेज रोशनी हुई। वे मौके पर पहुंचे तो बच्चा बुरी तरह झुलसा हुआ था।
जैसा की प्रत्यक्षदर्शी हरिसिंह चौक निवासी सुरेंद्र ने अमर उजाला को बताया।
वर्जन :
हरिसिंह चौक पर मंगलवार रात को करंट लगने से एक बच्चे की मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराई है। इसमें किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
बंसीलाल, प्रभारी, थाना पुलिस तहसील कैंप।