{"_id":"6ad92f4d1f9e77b93d0aad8d","slug":"upon-seeing-blood-outside-the-gate-neighbors-informed-the-police-a-forensic-team-collected-evidence-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1493673-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर के गेट पर मिला लकड़ी व्यापारी का खून से लथपथ शव, सीढ़ियों से गिरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर के गेट पर मिला लकड़ी व्यापारी का खून से लथपथ शव, सीढ़ियों से गिरने की आशंका
विज्ञापन
- गेट के बाहर खून देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
- पुलिस की शुरुआती जांच में नशे में सीढ़ियों से गिरने की बात आई सामने
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर में बुधवार सुबह लकड़ी व्यापारी मनोज विश्वकर्मा (45) का खून से लथपथ शव उनके दो मंजिला मकान में मिला। घर के गेट के बाहर खून देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। पुलिस की शुरुआती जांच में नशे की हालत में सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मनोज का शव घर के निचले हिस्से में गेट के पास पड़ा था। बुधवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर उनके छोटे भाई अनिल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। गेट से खून बाहर निकलता देखकर उन्होंने घर के बाहर सीढ़ी लगाई और अंदर जाकर देखा तो मनोज खून से लथपथ पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी। अनिल ने बताया कि मनोज शराब का अधिक सेवन करते थे।
कोतवाली सीओ ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि घर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची थी। जांच के दौरान कमरे में शराब की 25 से अधिक पाउच मिली हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक, मनोज पहली मंजिल पर सीढ़ियों के पास बैठकर खाना खा रहे थे। अधिक नशे में होने के कारण संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। इस दौरान उनका सिर लोहे के गेट से टकरा गया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
मां ने बेटी और दो युवकों पर जताया संदेह
मनोज की मां सावित्री देवी ने बताया कि वह बेटे के घर से कुछ दूरी पर रहती हैं। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचीं तो बेटे का शव देखकर चीखने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोज की बेटी दो युवकों के साथ घर आई थी और घटना में उनकी भूमिका हो सकती है। उन्होंने पत्नी से संपत्ति को लेकर विवाद होने की बात भी कही। ये परिजन के आरोप हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। परिजन के अनुसार, मनोज की पत्नी सुनीता अपने बच्चों के साथ करीब छह महीने से रांची स्थित मायके में रह रही थीं। परिवार में चार बेटियां थीं, जिनमें एक की मौत हो चुकी है। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के अलग रहने की बात भी सामने आई है।
सीओ ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर स्पष्ट होगी।