{"_id":"6ad92c52a942b0379c020101","slug":"two-arrested-for-swindling-rs-560-lakh-under-the-pretext-of-providing-steel-bars-and-through-a-lottery-scheme-karnal-news-c-18-knl1018-1017342-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सरिया दिलाने व लॉटरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सरिया दिलाने व लॉटरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
करनाल। ऑनलाइन खरीदारी और इनाम के लालच में साइबर ठग लोगों को निशाना बना रहे हैं। सरिया खरीदने के नाम पर 2.60 लाख रुपये और 12 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर करीब तीन लाख रुपये की ठगी के दो अलग-अलग मामलों में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला
साइबर क्राइम थाना करनाल में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अभिषेक मित्तल को मकान निर्माण के लिए सरिया खरीदना था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर जिंदल स्टील का नंबर तलाशा और संपर्क किया। आरोप है कि दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और सरिया उपलब्ध कराने के नाम पर फर्जी बिल भेज दिया। भरोसे में आकर अभिषेक मित्तल ने बताए गए बैंक खाते में करीब 2.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी समय तक सरिया नहीं पहुंचा तो उन्हें ठगी का पता चला।
जांच के दौरान पुलिस ने झारखंड के चतरा जिले के गांव डहू निवासी अशोक राम उर्फ किट्टू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
दूसरा मामला
दूसरे मामले में करनाल निवासी कश्मीर सिंह ने फेसबुक पर लॉटरी का विज्ञापन देखकर संबंधित लोगों से संपर्क किया था। आरोप है कि उन्हें 12 लाख रुपये की लॉटरी निकलने की बात कहकर झांसे में लिया गया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस, जीएसटी और लॉटरी की रकम दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में करीब तीन लाख रुपये ऐंठ लिए गए। लॉटरी की रकम नहीं मिलने पर शिकायतकर्ता को ठगी का एहसास हुआ।
मामले में साइबर क्राइम थाना करनाल में एक जुलाई 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।