{"_id":"6ad92f6d0ea942a9c6054bc2","slug":"two-people-including-a-factory-owner-killed-and-two-others-injured-after-a-scorpio-overturns-on-the-highway-panipat-news-r-18-1-mrt1021-1017458-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटने से फैक्टरी मालिक समेत दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हाईवे पर स्कॉर्पियो पलटने से फैक्टरी मालिक समेत दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
संदीप कुमार-फाइल फोटो
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा/कैराना। शहर मालपुर गांव के फैक्टरी मालिक संदीप कुमार दूहन (40) और रसलापुर के श्रमिक अंकित (22) की यूपी के कैराना के नजदीक पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास उपरिगामी पुल पर पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में फैक्टरी में कार्यरत दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल भी हो गए।
थाना समालखा के गांव रसलापुर निवासी संदीप कुमार दुहन की कंबल और पर्दे पर बनाने की फैक्टरी है। बुधवार को संदीप फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक अंकित, मेजर व आतिश निवासी गांव रसालापुर, थाना बापौली के साथ स्कार्पियो में हरिद्वार घूमने जा रहे थे। गाड़ी संदीप कुमार चला रहे थे।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब वे कस्बा कैराना के निकट पानीपत बाईपास पर उपरिगामी पुल पर पहुंचे तो स्कार्पियो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो चार बार पलटी और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार को सीधा किया। इसके बाद चारों घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने संदीप कुमार दुहन और अंकित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मेजर और आतिश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जयभगवान ने बताया कि उनका भतीजा संदीप चार साल पहले परिवार सहित पानीपत रहने लगा था। अंकित के ताऊ बलवीर ने बताया कि अंकित अविवाहित इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। अंकित कंबल फैक्टरी में मजदूरी करते थे। कैराना के पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली।
दशहरे की रात चार सड़क हादसों में छह घायल
पानीपत। दशहरे की रात पानीपत शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में चार सड़क हादसों छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल दाखिल कराया गया। करनाल संतोष और पिंकी स्कूटी पर सवार होकर पानीपत आई थी। वे स्कूटी को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें संतोष का पैर और पिंकी का हाथ टूट गया। उकनो करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
दूसरा हादसे में बाबरपुर निवासी टेंपो चालक पवन घायल हो गया। उनको घरौंडा जाते समय एक कार चालक ने टक्कर मार दी। तीसरी घटना में कुटानी निवासी प्रवीण घायल हो गए। प्रवीण हनुमान सभा में बाइक लेकर लौट रहा था। उनको पीजीआई रेफर किया गया। चौथा हादसा बिंझौल मोड़ पर शराब ठेके के सामने हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत में डाहर निवासी रवि और महराना निवासी सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। मॉडल टाउन थाना के प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। इसमें शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो