{"_id":"5b2fe9f34f1c1bed778b5c71","slug":"181529866739-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा को पीटा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा को पीटा, एक गिरफ्तार
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा को पीटा, एक गिरफ्तार
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दसवीं की छात्रा ने छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों का विरोध किया तो आरोपियों ने छात्रा को पीटकर उसे घायल कर दिया। छात्रा के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को दो युवक काफी समय से परेशान कर रहे थे। आरोप है कि रात जब छात्रा घर का सामान लेने दुकान पर जा रही थी। तभी पहले से ही वहां मौजूद गांव के ही युवक और उसके साथी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने छात्रा को पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने की भी धमकी दी। छात्रा ने भागकर अपनी जान बचाई।
छात्रा के परिजन घायल छात्रा को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गांव में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने छात्रा का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी नाबालिग हैं।
विज्ञापन
---
छेड़छाड़ मामले में ही पहले हुई थी पंचायत
छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला काफी समय से चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवकों की कई बार शिकायत कर चुके हैं। ग्राम प्रधान ने गांव में पंचायत कर दोनों पक्षों का समझौता भी करा दिया था। उस समय मामला शांत हो गया था।