{"_id":"5af344f64f1c1b390a8b8f09","slug":"181525892342-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से बार-बार सुलग रहा है सहारनपुर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साल से बार-बार सुलग रहा है सहारनपुर
Updated Thu, 10 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
--। 20 अप्रैल 2017 - ग्राम सड़क दूधली में आंबेडकर जयंती की शोभायात्रा निकालने को लेकर आगजनी, पथराव और फायरिंग हुई। एसएसपी आवास पर भी तोड़फोड़ की गई।
--। 5 मई 2017 - ग्राम शिमलाना में महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जुलूस के रूप में राजपूत समाज के युवक ग्राम शब्बीरपुर से होकर गुजरे तो पथराव, आगजनी की घटना हुई। जिसमें राजपूत समाज के एक युवक की मौत हो गई। इस बवाल में दलित समाज के 55 घरों को आग लगा दी गई थी।
--। 9 मई 2017 - शब्बीरपुर घटना के विरोध में गांधी मैदान में प्रदर्शन करने जा रहे भीम आर्मी के लोगों को रोकने का प्रयास किया तो बवाल मच गया। शहर के चारों ओर के रास्तों को रोक दिया गया। रामनगर में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया। पुलिस चौकी में आग लगा दी गई थी, 12 मोटरसाइकिलें, एक कार, एक बस में आग लगा दी गई। सरसावा, रामपुर मनिहारान, बड़गांव में भी हिंसा हुई।
--। 23 मई 2017 - पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती ने ग्राम शब्बीरपुर में सभा की। सभा के बाद लौट रहे लोगों पर ग्राम अंबेहटा चांद में हमला किया गया। जिसमें दलित समाज के एक युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
- 23 मई की घटना के बाद रात में ही एसएसपी सुभाष चंद दुबे और डीएम एनपी सिंह को शासन से निलंबित कर दिया गया था।
--। 24 मई 2017 - शहर के नजदीक जनता रोड स्थित ग्राम आसनवाली के राजपूत समाज के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप था कि उसकी मोटरसाइकिल के पीछे राणा लिखा देखकर गोली मारी गई।
--। सहारनपुर हिंसा के बाद देहात कोतवाली एवं अन्य थाने में 32 एफआईआर दर्ज कराई गईं। जिनमें 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 1200 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गईं।
--। भीम आर्मी के फरार हुए चार पदाधिकारियों संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन, राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल तथा जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया पर 12-12 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया।
--। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को एसओजी की टीम ने 6 जून 2017 को हिमाचल प्रदेश के शहर डलहौजी से गिरफ्तार किया। जबकि उस पर 3 नवंबर को रासुका लगाई गई।
--। 23 अप्रैल 2018 - भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनस रतन ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण।