फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अतिक्रमण में हटाए खोखे को लेकर विवाद, फायरिंग का आरोप

अतिक्रमण में हटाए खोखे को लेकर विवाद, फायरिंग का आरोप

Wed, 21 Mar 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण में हटाए खोखे को लेकर विवाद, फायरिंग का आरोप
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हटाए गए खोखे को दूसरी जगह पर रखे जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने फायरिंग भी की।
विज्ञापन

मंडी समिति रोड पर दोपहर में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे रखे एक खोखे को भी नगर निगम की टीम ने हटवा दिया। दुकानदार उस खोखे को दूसरी जगह रखने की तैयारी कर रहा था। उसने उस स्थान को साफ किया और खोखा को उठवाने के लिए चला गया। बताया जा रहा है कि पास के ही एक मैरिज होम में विवाह समारोह चल रहा था। समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे किसी व्यक्ति ने तब तक उस स्थान पर अपनी कार खड़ी कर दी। जिसे देखते ही दुकानदार का पारा चढ़ गया। उसने कार मालिक से कार हटाने के लिए कहा। जिसको लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप में कि विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे बारातियों में से किसी ने फायरिंग कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ाया। पुलिस को देखते ही फायरिंग के आरोपी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी मारपीट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed