फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   45 हजार की नगदी और ढाई लाख के जेवर चोरी

45 हजार की नगदी और ढाई लाख के जेवर चोरी

Thu, 18 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
45 हजार की नगदी और ढाई लाख के जेवर चोरी
45 हजार की नगदी और ढाई लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन


बड़गांव। बेखौफ चोरों ने बीती रात गांव नन्हेड़ा कला निवासी सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन के भाई के घर से नगदी सहित लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सीओ देवबंद ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।

बुधवार की रात नन्हेड़ा कला निवासी पूर्व चेयरमैन ओमपाल सिंह के भाई सोमपाल पुत्र बाबू के घर किसी वक्त चोर दीवार फांद कर घर में अंदर घुस आए। सुबह तीन बजे बच्चे को दूध पिलाने के लिए उठी सोमपाल के बेटे संजय की पत्नी ने जब घर में सामान इधर उधर बिखरा देखा तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव में जाग हो गई और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आस पास चोरों की तलाश भी की गई लेकिन चोर हत्थे नहीं चढ़े। अलबत्ता घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर जंगल में खाली बक्से और सूटकेस पड़े मिले। सूचना पर सुबह सीओ देवबंद डाग स्कवायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने बताया की बक्से में रखी 45 हजार की नगदी और ढाई लाख रुपये मूल्य की चार सोने की अंगूठी, एक झुमकी और 20 तोले चांदी के सिक्कों सहित अन्य जेवरात चोरी हो गए हैं। जाते समय चोर गांव के समीप शिव कुमार के कोल्हू से एक मोबाइल और पांच सौ रुपये भी चोरी कर ले गये। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सीओ देवबंद सिद्धार्थ का कहना मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed