{"_id":"5a4d31a14f1c1bee6a8b779a","slug":"181515008417-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
बेहट। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने झिंझौली महमूदपुर गांव में अवैध रूप से संचालित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मौके पर भीड़ के इकट्ठा होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल स्टोर स्वामी को हिरासत में लिया।
कोतवाली में दर्ज मुकदमे के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत मिली थी कि गांव झिंझौली महमूदपुर में एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बेची जा रही है। शिकायत मिलने के बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर ने अनुसेवक महबूब अली को साथ लेकर गाव झिंझौली महूदपुर में स्थित गांव साहबपुरा निवासी साहवेज पुत्र जहीर अहमद के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, हालांकि इस दौरान मेडिकल स्टोर से नशीली दवा एवं ड्रग्स नहीं मिला लेकिन मेडिकल स्वामी बिना लाइसेंस के दवा बेचता पाया गया। इस दौरान भीड़ एकत्र होने पर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने पुलिस को भी मौके पर बुलाया। उन्होंने कुछ दवाओं के नमूने भी लिए। ड्रग्स इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।