{"_id":"5a395de14f1c1b6a678c2d54","slug":"181513709025-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती (सहारनपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता कमरे में पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मौत की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के भाई ने पति और सास सहित चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
पड़ोसी जनपद शामली के भैंसानी निवासी मुहम्मद की बेटी आयशा का विवाह छह माह पूर्व गंगोह कोतवाली के गांव कुंडाकला निवासी युवक के साथ हुआ था। मंगलवार को किसी बात को लेकर ससुराल वालों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद ही उसके घर से रोने-चिल्लाने की आवाजें आने लगी। गांव वालों ने घर में जाकर देखा तो आयशा कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। ससुराल वालों और ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारा। विवाहिता की मौत की सूचना उसके मायके वालों को दी गई। सूचना पर गांव पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर आयशा को मार डालने का आरोप लगाते हुए वहां हंगामा कर दिया। गांव वालों ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन मायके वाले नहीं माने। मृतका के भाई ने विवाहिता के पति और सास सहित चार के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।