{"_id":"59b58c454f1c1bf37f8b5b35","slug":"181505070149-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया रिश्तेदारी में, चोरों ने रात भर खंगाला घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया रिश्तेदारी में, चोरों ने रात भर खंगाला घर
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोहल्ला दाउद सराय में रहने वाला एक परिवार शाम को ही रिश्तेदारी में गया। चोरों ने ताला लगा देख घर का ताला तोड़ डाला। रात भर घर को खंगाला। लाखों रुपये के आभूषण, नगदी एवं कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसी ने चोरी होने की सूचना परिवार को दी।
मोहल्ला दाउद सराय निवासी अफजाल अहमद शनिवार की शाम को घर का ताला लगाकर अपने परिवार के साथ शामली में एक रिश्तेदारी में चले गए। उनके जाने के बाद रात में किसी समय चोरों ने ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। चोरों ने एक के बाद एक करके सभी कमरों और अलमारियों को खंगाल डाला। रविवार को सुबह लगभग पांच बजे पड़ोसी ने अफजाल अहमद के भाई साजिद को ताला टूटे होने की सूचना दी। साजिद ने अपने भाई के घर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उसने तुरंत अफजाल और पुलिस को सूचना दी। अफजाल ने बताया कि चोरों ने घर में रखे लगभग 50 हजार की नगदी, 25 तोले सोने के आभूषण और लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है।