फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नकदी जेवर सहित साढे़ छह लाख रुपये का माल चोरी

नकदी जेवर सहित साढे़ छह लाख रुपये का माल चोरी

Mon, 09 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
नकदी जेवर सहित साढे़ छह लाख रुपये का माल चोरी
गंगोह (सहारनपुर)। मोहल्ला बाहुद्दीन में घर में घुसे चोर साढे़ तीन लाख रुपये के जेवर और करीब तीन लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने तीनों चोरों को पहचानने का दावा करते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित शोएब पुत्र यासीन ने दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार रात वह अपने परिजनों के साथ घर की छत पर सो रहा था। तभी कुछ आवाजें होने पर उसकी आंख खुल गई। उसने नीचे झांककर देखा तो तीन युवक उसके घर में घुसकर चोरी कर रहे थे। उसके शोर मचाने पर आरोपी चोरी का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे करीब साढे़ तीन लाख रुपये सोने-चांदी के जेवर और तीन लाख की नकदी चुरा ले गए थे। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने गांव बुड्ढ़ा खेड़ा निवासी मुकेश पुत्र रकम सिंह के घर में घुसकर भी अलमारी एवं संदूक के ताले तोड़ लिए। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे जेवर एवं बीस हजार की नकदी चुरा ले गए । पीड़ित मुकेश ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed