फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गैंगस्टर का वांछित आरोपी गिरफ्तार

गैंगस्टर का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर का वांछित आरोपी गिरफ्तार
गैंगस्टर का वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। गैंगस्टर में निरुद्ध होने पर वांछित चल रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के मामले में भाई के साथ जेल भी जा चुका है।
जनकपुरी थाना क्षेत्र से गैंगस्टर में निरुद्ध ग्राम छजपुरा निवासी नौशाद काफी समय से फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस को नौशाद के नौगजा पीर के आसपास होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस नौगजा पीर पहुंची और आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पर अपने भाई के साथ मिलकर एक युवती की हत्या किए जाने का आरोप है और वह अपने भाई के साथ जेल भेजा गया था। जहां से वह जमानत पर बाहर आ गया था। लेकिन बाद में उसे और उसके भाई को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया। भाई तो जेल में ही था। जबकि नौशाद की पुलिस गैंगस्टर में निरुद्ध किए जाने के बाद तलाश कर रही थी। नौशाद अपने घर से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed