फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पंद्रह हजार के दो इनामियों समेत तीन गिरफ्तार

पंद्रह हजार के दो इनामियों समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 14 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पंद्रह हजार के दो इनामियों समेत तीन गिरफ्तार
सहारनपुर। गागलहेड़ी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एटीएम एवं बैंकों में सेंधमारी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो आरोपी 15-15 हजार रुपये के इनामी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सिलेंडर समेत गैस कटर एवं दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात गागलहेड़ी पुलिस मुजफ्फरनगर रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान उस रोड पर स्थित कार्पोरेशन बैंक के आसपास कुछ लोगों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही युवक पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 15-15 हजार के ईनामी दिलशाद उर्फ सोनू निवासी ग्राम कुर्डीखेड़ी, वसीम निवासी ग्राम कुर्डीखेड़ा एवं मुस्तरीन उर्फ भूरा निवासी कुर्डी खेड़ा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, गैस कटर, सिलेंडर, एक हथौड़ा, एक छैनी, एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में बैंक में सेंधमारी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने 31 दिसंबर 2017 की रात में टोडरपुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। सात मार्च 2018 की रात में बबैल बुजुर्ग स्थित एसबीआई बैंक से सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। बैंक के अंदर सामान की तोड़फोड़ की गई। दो अप्रैल 2018 की रात में गागलहेड़ी क्षेत्र में स्थित कार्पोरेशन बैंक में चोरों द्वारा सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया गया। 16 दिसंबर 2017 को ग्राम चौराखुर्द में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की एटीएम मशीन को चोरों द्वारा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा थाना बेहट क्षेत्र में हुई घटना मेें सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की शनाख्त की। आरोपियों का पता चलने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की पकड़ में न आने पर आरोपी दिलशाद एवं वसीम पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ते थे
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बैंक और एटीएम चेंबर में घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को डंडों से तोड़ देते थे। जिससे उनका चेहरा कैमरे में न आ सके। कई जगह वह नकाब लगाकर भी चोरी करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed