{"_id":"5a9ee1fe4f1c1b45438b59ef","slug":"171520361982-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देती रही पुलिस, भागते रहे तुगलकी फरमान देने के आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबिश देती रही पुलिस, भागते रहे तुगलकी फरमान देने के आरोपी
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अनैतिक संबंध के आरोपी को पंचायत कर जूते मारने, मानव मूत्र पिलाने एवं बिरादरी से पांच साल के लिए बेदखल करने का फरमान जारी करने वाले आरोपी पंचों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। लेकिन पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लग सका।
नगर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में महिला से अवैध संबंध के आरोप में एक युवक की पंचायत में जूते मारने, मूत्र पिलाने और उसे बिरादरी से पांच साल को बाहर करने का तुगलकी फरमान जारी किए जाने के मामले में पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों की तलाश में दिन भर दबिश दी। उनके संभावित ठिकानों पर तलाशती रही, लेकिन पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं आ सका। नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। आरोपियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
यह था मामला
मोहल्ला इंदिरा कालोनी निवासी सूरज पर एक महिला से अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने पहले तो उसके साथ जमकर मारपीट की। फिर पंचायत बुला ली गई। पंचायत में पंचों ने उसे पांच जूते लगाए जाने, मूत्र पिलाए जाने और 5 साल को बिरादरी से बाहर करने का फरमान सुना दिया। जिसके बाद उसकी पिटाई की गई और मूत्र पिलाने का प्रयास करते हुए उसके मुंह पर फेंका गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
घटना से क्षुब्ध सूरज ने रात में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की मां सरोज से तहरीर पर अशोक प्रधान, कमल, भारत को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।