फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लूट की झूठी सूचना देने वाले को जेल भेजा

लूट की झूठी सूचना देने वाले को जेल भेजा

Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
लूट की झूठी सूचना देने वाले को जेल भेजा
लूट की झूठी सूचना देने वाले को जेल भेजा
विज्ञापन

सरसावा। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने पर एक ट्रक चालक को कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया। जबकि ट्रक चालक पुलिस की मौजूदगी में ही मीडिया को लूट का किस्सा बताता रहा।

शनिवार को थाना सरसावा में एक अजीब ड्रामा हुआ। पुलिस कस्टडी में बैठे एक ट्रक चालक शाकिर निवासी ग्राम कलसीना थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद ने मीडिया को बताया कि आज साढ़े 10 बजे के करीब उसे बदमाशों ने लूट लिया। शाकिर ने बताया कि वो गाजियाबाद से खाली ट्रक लेकर रेत भरने के लिए हरियाणा जा रहा था। इसी बीच काफी देर से उसका पीछा कर रही बोलेरो गाड़ी में सवार में दो लोगों ने रोक लिया तथा पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी पर सटा दी तथा 20 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। उसे ये भी नहीं पता था कि वो किस स्थान पर हैं तो लोगों से पता पूछकर उसने पुलिस की पीआरवी गाड़ी को सूचना दी। जो उसे थाने ले आयी तथा जहां पुलिस ने लुटेरों का पकड़ने के बजाय उसे ही हिरासत में ले लिया। एसओ सरसावा यशपाल धामा ने बताया कि जांच करने पर लूट की घटना झूठी पाई गई है मामला दूसरी गाड़ी को साइड नही देने का है। लूट की झूठी सूचना देने वाले ट्रक चालक पर धारा 182 की कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है वहीं ट्रक चालक शाकिर पुलिस की मौजूदगी में भी अपने साथ 20 हजार रुपये लूट होने की बात पर अडिग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed