{"_id":"5a05f7584f1c1bec538bc4ca","slug":"171510340440-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहाकारी बैंक के गबन के आरोपी की निशानदेही पर 5.66 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहाकारी बैंक के गबन के आरोपी की निशानदेही पर 5.66 लाख रुपये बरामद
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहकारी बैंक में हुए 7 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी की रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने आरोपी गोपाल कपिल को जेल भेज दिया है। जेल भेजने से पूर्व रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ के आधार पर चेक बुक एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ 5.66 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं।
नगर कोतवाली पुलिस ने सहारनपुर की लिंक रोड स्थित सहकारी बैंक की शाखा में हुए सात करोड़ रुपये के गबन के मुख्य आरोपी गोपाल कपिल को 36 घंटे की रिमांड पर लिया था। रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पहले दिन सहकारी बैंक के ही रिकार्ड रूम से छिपाकर रखी गईं 43 चेक बुक बरामद की थीं। शेयर मार्केट में लगाए गए 1.18 लाख भी बरामद किए। जबकि आरोपी की निशानदेही पर 4.48 लाख रुपये तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज आरोपी के घर से ही बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी हैं। नोएडा और सहारनपुर में भी संपत्ति की जानकारी प्राप्त हुुई है। बताया जा रहा है दोनों स्थानों पर खरीदी गई प्रॉपर्टी में बैंक से गबन किया गया पैसा लगाया गया है। नगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक वीरेश गिरी ने बताया कि रिमांड पर लिए गए गबन के आरोपी गोपाल कपिल करे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
चेयरमैन के बयान दर्ज कराए गए
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी गोपाल कपिल से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं हैं। जिन लोगों के नाम लिए गए हैं उनसे भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चेयरमैन अरुण राणा के बयान दर्ज करा लिए गए हैं। उसके आधार पर भी जांच की जा रही है।