फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुजारी के परिजनों से मारपीट कर मंदिर में डाका

पुजारी के परिजनों से मारपीट कर मंदिर में डाका

Tue, 05 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुजारी के परिजनों से मारपीट कर मंदिर में डाका
मंदिर में पुजारी के परिजनों को पीटकर
विज्ञापन

नगदी और जेवर ले गए बदमाश

फोटो-4 और ए

अमर उजाला ब्यूरो
गागलहेड़ी।
गांव खजूरी अकबरपुर स्थित काली मंदिर पर रविवार रात करीब दस बदमाशों ने धावा बोलकर पुजारी के परिवार के सदस्यों के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर घर में रखी 12 हजार रुपये की नगदी, मंदिर के दानपात्र का चढ़ावा और महिलाओं के जेवर लूट लिए। सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
मंदिर में पंडित उपेंद्र चौबे का परिवार रहता है। रविवार रात उपेंद्र चौबे किसी कार्य से बाहर गए थे। मंदिर में उनके ससुर निर्मल दास परिसर में सो रहे थे जबकि उपेंद्र चौबे की पत्नी और बच्चे मंदिर के ऊपर बने कमरे में सो रहे थे। रात लगभग एक बजे के दस बारह बदमाशों ने उपेंद्र चौबे के ससुर निर्मल दास को उठाकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद ऊपर सो रहे परिवार के सदस्यों के कमरे का दरवाजा तोड़कर पुजारी की पत्नी के साथ मारपीट की। उसके कानों के कुंडल, पाजेब, सोने की अंगूठी निकलवा ली। घर के संदूक में रखे बारह हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने मंदिर का दान पात्र तोड़कर उसमें रखी नगदी, देशी घी का टीन और माता काली का चांदी का छत्र सहित आदि समान लूट लिया और फरार हो गए। बदमाश करीब एक घंटा तक मंदिर परिसर में रहे। इसके बाद वे चले गए। बदमाशों के जाने के बाद भी सहमे परिवार की हिम्मत पुलिस को सूचना देने की नहीं हुई। सुबह पांच बजे जब श्रद्धालु पूजा के लिए आए तो उन्हें वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed