{"_id":"598766c24f1c1b0c148b478e","slug":"171502045890-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहित प्रेमिका के साथ इश्क लड़ा रहे पति की पत्नि ने की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहित प्रेमिका के साथ इश्क लड़ा रहे पति की पत्नि ने की धुनाई
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। विवाहिता से प्रेम संबंध एक व्यक्ति को उस समय भारी पड़ गया, जब मौके पर पहुंची पत्नी ने पति की जमकर धुनाई करते हुए थाना पुलिस के सुुपुर्द कर दिया। जबकि प्रेमिका पूरा मामला देख मौके से फरार हो गई।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ काफी लंबे समय से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति महिला को अपनी बहन बनाकर अक्सर अपने घर लेकर आता जाता रहता था। पीड़ित पत्नी के अनुसार एक दिन पूर्व उसका पति उक्त पांच बच्चों की महिला को लेकर उस समय घर पर आया जब वह और उसके बच्चे घर से बाहर थे। इसके कुछ ही देर बाद उस व्यक्ति की पत्नी घर पर पहुंची तो उसने पति और महिला को आपत्तिजनक अवस्था में देखा। इसके बाद महिला ने अपने पति व उसकी प्रेमिका की मौके पर चप्पल से जमकर धुनाई करते हुए अपने पति को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि मौके से पति की प्रेमिका फरार हो गई। उधर इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले में पत्नी की तहरीर पर जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।