फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रामनगर बवाल के बाद डेढ़ महीने से गायब दारोगा नहीं लौटा ड्यूटी पर, होगा बर्खास्त

रामनगर बवाल के बाद डेढ़ महीने से गायब दारोगा नहीं लौटा ड्यूटी पर, होगा बर्खास्त

Sat, 17 Jun 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
रामनगर बवाल के बाद डेढ़ महीने से गायब दारोगा नहीं लौटा ड्यूटी पर, होगा बर्खास्त
बवाल के बाद गायब दरोगा नहीं लौटा ड्यूटी पर, होगा बर्खास्त
विज्ञापन

सहारनपुर। रामनगर में 9 मई को हुए बवाल के बाद गया रामनगर चौकी प्रभारी अब तक ड्यूटी पर नहीं लौटा। लाइन हाजिर भी कर दिया और चेतावनी भी दे दी गई। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। अब उस पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
शब्बीरपुर बवाल के बाद 9 मई को भीम आर्मी द्वारा किए गए रामनगर में बवाल के दौरान रामनगर चौकी में भी तोड़फोड़ के बाद आग के हवाले कर दिया गया था। चौकी में आग और तोड़फोड़ देख वहां मौजूद सिपाही एवं दरोगा भाग खड़े हुए। चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार उसी दिन से अपने घर चला गया और फिर ड्यूूटी पर नहीं लौटा। एसएसपी ने पहले तो उसकी तैनाती चौकी से हटाकर देहात कोतवाली में कर दी। फिर भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की तो उसे लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया, उसे चेतावनी भी दे दी गई। लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं हुआ। लगातार चेतावनी दिए जाने के बाद अब एसएसपी ने उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दारोगा लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है। बार-बार कहा जा रहा है, लेकिन वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए नहीं आ रहा है। इसलिए अब नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed