{"_id":"5c4619e8bdec2211a00c6ffb","slug":"161548098024-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1 लाख 80 हजार ठगने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1 लाख 80 हजार ठगने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक के साथ एक लाख अस्सी हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम बेरखेड़ी मुसलमान निवासी लखपत राय सैनी पुत्र सीताराम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में बताया कि 10 जनवरी 2018 को उसके लड़के नवीन राय को गांव के ही एक युवक ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 1 लाख 80 हजार रुपये ले लिए थे। उन्होंने बताया कि नवीन को 25 जनवरी 18 को विदेश भेज दिया गया, लेकिन वहां जाकर पता चला कि उसका वीजा वर्क वीजा न होकर टूरिज्म वीजा था। इसके चलते उसका पुत्र बिना नौकरी के ही वापस अपने घर आ गया। आरोपी से पूछताछ करने और पैसे वापस मांगे जाने पर उसने अभद्रता करते हुए पैसा वापस देने से इंकार कर दिया है। पीड़ित का कहना है, कि उसने बेटे की नौकरी की बाबत कर्जा लेकर पैसा दिया था। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। सब इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि ठगी के मामले की जांच की जा रही हैं। जांच कर उचित कार्रवाई की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।