फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अश्लील एमएमएस बनाकर युवती का शारीरिक शोषण

अश्लील एमएमएस बनाकर युवती का शारीरिक शोषण

Tue, 13 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अश्लील एमएमएस बनाकर युवती का शारीरिक शोषण
देवबंद (सहारनपुर)। युवती का अश्लील एमएमएस बनाकर उसका शारीरिक शोषण करने तथा उस पर अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने अदालत के आदेश पर उत्तराखंड के एक युवक पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने एसजेएम के यहां वाद दायर कर बताया कि उत्तराखंड देहरादून के कावली निवासी आरिफ का उसके ताऊ के यहां आना जाना था। करीब तीन वर्ष पूर्व उसने नहाते समय उसका एमएमएस बना लिया। आरोप है कि वह उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इतना ही नहीं बाद में वह उस पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाने लगा। युवती का आरोप यह भी है कि जब उसने इससे इंकार किया तो गत 16 सितंबर को वह अपने एक साथी के साथ उसके घर आया तथा फिर से उस पर गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। जब उसने इससे इंकार किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और जबरन उसे अपने साथ ले जाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोप लगाया कि जब वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके चलते उसे अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। सोमवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरिफ पुत्र कुरबान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed