फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शव को कब्र से निकलवा कर पीएम कराने की मांग

शव को कब्र से निकलवा कर पीएम कराने की मांग

Wed, 01 Aug 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
शव को कब्र से निकलवा कर पीएम कराने की मांग
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर के गांव मगनपुरा निवासी तनवीर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया। घटना के 20 दिन बाद मृतक की पत्नी ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि उसके पति के शव को कब्र से निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाए और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। 10 जुलाई की रात में बदमाशों ने गांव मगनपुरा से मवेशियों को लूटने के बाद उन्हें एक ट्रक में लादकर भाग रहे बदमाशों ने गांव निवासी तनवीर को सामने आने पर ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत होने का मामला दर्ज किया था, लेकिन घटना के 20 दिन बाद मृतक की पत्नी रुमीना ने डीएम को प्रार्थना पत्र लिखा और बताया कि उसके पति की बदमाशों ने ट्रक से कुचलकर हत्या की थी। घटना के समय वह और उसका परिवार बदहवास हालत में था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। उन्होंने उस समय पोस्टमार्टम नहीं कराया था और शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया था, लेकिन उसके पति की हत्या है, इसलिए वह कार्रवाई करना चाहती है। उसने इस संबंध में एसएसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़िता ने डीएम से पति के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed