{"_id":"5ad78e3e4f1c1b9b098b5329","slug":"161524076094-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बताकर महिला के आभूषण उतरवाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी बताकर महिला के आभूषण उतरवाए
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के बीच डीएसओ कंपाउंड में बुधवार सुबह जैन मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला को बदमाशों का खौफ दिखाकर सोने के कड़े तथा अंगूठियां ठग ली गई। ठगों ने खुद को पुलिस कर्मी बताते इस घटना को अंजाम दिया।
बुधवार को सुबह डीएसओ कंपाउंड निवासी बुजुर्ग आशा जैन अपने पति बीएम जैन के साथ जैन मंदिर गई थी। लगभग 8 बजे मंदिर से वे लौट रहे थे। आशा जैन ने बताया कि वह आगे आ गईं, जबकि उनके पति कुछ पीछे रह गई। जब वह अपने घर की गली के बाहर पहुंचीं। उसी समय दो युवक उनके पास आए। युवकों ने अपने आपको पुलिसकर्मी बताते हुए उनसे कहा कि दिन दहाड़े सोने के कंगन और अंगूठी पहनकर घूम रही हो। पता नहीं है कि सरकार ने सोने के आभूषण पहनने पर रोक लगा दी है। जल्दी से उतारकर अपने पर्स में रखो, नहीं तो हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी।
यह सुनते ही आशा जैन घबरा गईं। उन्होंने तुरंत अपने सोने के दोनों कड़े और दोनों अंगूठियां उतार लीं। उसी समय एक युवक ने अपनी जेब से कागज निकाला और कहा कि इसमें रखकर अपने पर्स में रख लो। आशा जैन ने उनके हाथ में रखे कागज में ही कंगन एवं अंगूठियां रख दीं। युवकों ने सामान को कागज में लपेटा और खुद ही उनके पर्स की चेन खोलकर उसमें रख दिया तथा चले गए। तब तक उनके पति भी वहां पहुंच गए। आशा जैन ने पति बीएम जैन को पुलिसकर्मियों द्वारा डराए जाने की बात बताई तो वे चौंक गए। उन्होंने तुरंत कागज से निकालकर आभूषण देखे तो उसमें से अंगूठियां गायब थीं, जबकि उनके सोने के कंगन की बजाय पीतल के कंगन निकले। यह देखते ही उनके होश उड़ गए। उनके बेटे विनय जैन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित आशा जैन ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि एक युवक ने मुंह पर कपड़ा लपेट हुए कई बार चक्कर लगाए और रेकी करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया।