फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस के नोटिस से मचा भीम आर्मी में हड़कंप

पुलिस के नोटिस से मचा भीम आर्मी में हड़कंप

Wed, 07 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के नोटिस से मचा भीम आर्मी में हड़कंप
सहारनपुर। पुलिस ने एक बार फिर से भीम आर्मी पर शिकंजा करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने भीम आर्मी के पांच से से भी अधिक कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी कर दिया है और उनको मुचलका में पाबंद किया जा रहा है। जबकि सौ से भी अधिक ऐसे लोग जिन पर एफआईआर दर्ज हैं, वे जमानत कराने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

भीम आर्मी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने 9 मई 2017 में हुई घटना के मामले में नामजद हुए सौ से अधिक लोगों पर गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमानत करानी शुरू कर दी। जबकि पुलिस ने 500 से अधिक लोगों को नोटिस भेज दिए। जिसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। लोगों के घर जाकर नोटिस तामील कराए जा रहे हैं। उनके मुचलके पाबंद कराए जा रहे हैं। देहात कोतवाली में सबसे अधिक लगभग 20 गांव के भीम आर्मी के 250 से अधिक भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को नोटिस तामील कराए गए हैं। जिनमें ग्राम रामनगर, नया गांव, बादशाहपुर पिंजौरा, सकतपुर, पीकी, हसनपुर, बिशनपुर, लखनौती खुर्द, लखनौती कलां, देवला, देवली, हलालपुर शामिल हैं। कुतुबशेर क्षेत्र के एवं सदर क्षेत्र के अलावा जिले के अन्य थाना क्षेत्र के गांवों में भी भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि वे भीम आर्मी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उनकी गतिविधियों के चलते माहौल खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन

अधिकांश की कराई गई वीडियोग्राफी
भीम आर्मी की 18 फरवरी को हुई सभा में पुलिस ने गुपचुप तरीके से प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा भीड़ की भी वीडियोग्राफी करा ली है। सूत्रों के अनुसार भीड़ में से लोगों की पहचान कराकर उन्हें चिह्नित कर नोटिस भेजकर गिरफ्तारी की जा रही है तथा मुचलका पाबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा भीम आर्मी से कोई मतलब नहीं, साहब
पुलिस की ओर से गांव-गांव जाकर तामील कराए जा रहे नोटिस को लेकर कुछ लोग इतने खौफजदा हैं कि पुलिस को लिखकर दे रहे हैं कि उनका भीम आर्मी से कोई मतलब नहीं है। वे भीम आर्मी से किसी भी रूप में जुड़े हुए नहीं है। पुलिस ऐसे लोगों से लिखित में उनका स्टेटमेंट के साथ उनका आधार कार्ड भी ले रही है।
आठ फरवरी को सौ से अधिक कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी
सहारनपुर। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने कहा है कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण ने उन्हें गिरफ्तारी देने के लिए हरी झंडी दे दी है। 8 फरवरी को सौ से अधिक कार्यकर्ता स्वेच्छा से गिरफ्तारी देंगे।

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया, देवबंद विधानसभा प्रभारी दीपक बौद्ध, प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल तथा प्रवीन गौतम मंगलवार को भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने के लिए जिला कारागार पहुंचे और गिरफ्तारी दिए जाने के कार्यक्रम के संबंध में काफी देर तक मंथन किया। जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने बताया कि रावण ने उन्हें निर्देश दिया है कि पुलिस की कार्रवाई के विरोध में गिरफ्तारी दें। पुलिस बेकसूरों पर कार्रवाई कर रही है। इसलिए 8 फरवरी को उनका गिरफ्तारी देने का कार्यक्रम यथावत रहेगा। उन्होंने लोगों से बेझिझक होकर गिरफ्तारी देने का आह्वान किया।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed