{"_id":"5a96f8974f1c1b512f8b4cd0","slug":"161519843479-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के अधिकारी पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी के अधिकारी पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा खुर्द निवासी अब्दुल अजीज ने रोडवेज बस स्टैंड चौकी प्रभारी पर उसके साथ मारपीट करने एवं उससे तीन हजार रुपये छीन लिए जाने का आरोप लगाया है।
अब्दुल अजीज का कहना है कि वह 13 फरवरी को रोडवेज बस स्टैंड पर अपने एक रिश्तेदार के इंतजार में पास की चाय की दुकान पर जाकर बैठ गया। कुछ देर बाद वहां पर दो औरतें आकर बैठ गईं और गाली गलौज करने लगीं। उसने गालियां देने से मना किया तो महिलाओं ने आरोपी की शिकायत चौकी में कर दी। चौकी इंचार्ज उसे पकड़कर ले गए, उसके साथ मारपीट की और उससे तीन हजार रुपये छीन लिए। वह अपने जानकार एक दुकानदार से 50 रुपये उधार लेकर घर पहुंचा। इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में अब्दुल अजीज ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।