{"_id":"5a8f15ad4f1c1b5e028b6cc1","slug":"161519326637-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर बनकर ट्रेन में पैसे मांग रहे दो युवक दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नर बनकर ट्रेन में पैसे मांग रहे दो युवक दबोचे
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। किन्नर बनकर ट्रेन में पैसे मांग रहे दो युवकों को रेलवे पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों पर रेलवे यात्रियों को परेशान करने एवं जबरन पैसे वसूलने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार को रेलवे पुलिस बल द्वारा ट्रेनों में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस के यात्रियों ने कुछ फर्जी किन्नरों द्वारा यात्रियों को परेशान किए जाने और जबरन वसूली किए जाने की शिकायत की। जिस पर आरपीएफ ने उनकी तलाश की तो दो लोगों को किन्नर बनकर पैसे मांगते हुए दबोच लिया। जबकि उनके अन्य साथी पुलिस की कार्रवाई होते देख फरार हो गए। आरपीएफ द्वारा पकड़े गए दोनों युवकों ने अपना नाम अकील उर्फ बॉबी तथा कलीम उर्फ ईलू बताया। दोनों युवक सहारनपुर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों युवक महिलाओं के कपड़े पहनकर किन्नर बन जाते हैं और ट्रेनों में लोगों से पैसे मांगते हैं। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी ट्रेनों में फर्जी किन्नर बनकर लोगों से पैसे वसूल करते हैं। जो ल ंबी रूट की ट्रेनों में चलते हैं। आरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने कुछ किन्नरों से भी बात की तो उन्होंने बताया कि वे ट्रेनों में ऐसा काम नहीं करते। उनके तो क्षेत्र बंटे हैं। वह अपने-अपने क्षेत्रों में जाते हैं। आरपीएफ ने गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को जेल भेज दिया है।