फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Station House Officers held accountable for keeping cases pending.

Maharajganj News: केस लंबित रखने पर थानेदारों की जवाबदेही तय

Thu, 17 Sep 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Station House Officers held accountable for keeping cases pending.
- एसपी ने थानेदारों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी
विज्ञापन

- सीमा पर तस्करी और चोरी रोकने को बढ़ाई जाएगी निगरानी
- आभूषण की दुकानों और होटलों की होगी नियमित जांच


महराजगंज। थानों में मुकदमों को लंबित रखने वाले थानेदार अब जवाबदेही से नहीं बच सकेंगे। लंबित विवेचनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं। गंभीर मामलों की विवेचना खुद थानाध्यक्षों को करने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मंगलवार को मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने अपराध नियंत्रण के साथ भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और चोरी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ईनामी अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ अपहृत व गुमशुदा लोगों की बरामदगी की भी समीक्षा की। यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों का नियमित सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा। ई-साक्ष्य, ऑपरेशन क्लीन और ऑपरेशन कन्विक्शन की प्रगति भी जांची गई।
विज्ञापन

आईजीआरएस, जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर बेहतर फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए। यूपी-112 पीआरवी का रिस्पांस टाइम सुधारने और सूचना मिलते ही मौके पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे हर हाल में क्रियाशील रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर पशु और अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए नियमित निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर चेकिंग बढ़ाने को कहा गया। चोरी की घटनाओं पर अंकुश के लिए आभूषण की दुकानों, होटलों और संदिग्ध प्रतिष्ठानों की नियमित जांच के निर्देश दिए।
एसपी ने थाने-चौकियों पर आमजन से शालीन व्यवहार करने और अनावश्यक लोगों की आवाजाही रोकने को कहा। मिशन शक्ति केंद्र को मजबूत करने और पॉक्सो मामलों में तय गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई पर जोर दिया। आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात और कानून-व्यवस्था मजबूत रखने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने और बीपीओ के साथ साप्ताहिक बैठक करने के निर्देश दिए। एफआईआर की प्रति पीड़ित के घर तक पहुंचाने को भी कहा गया।

सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अंकुर गौतम, नौतनवां सीओ बसंत सिंह , थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed