फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Body of teenager swept away in canal recovered on third day

Kurukshetra News: नहर में बहे किशोर का शव तीसरे दिन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Body of teenager swept away in canal recovered on third day
कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में वरुण की तलाश करते एसडीआरएफ की टीम। संवाद
कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में बहे किशोर वरूण का शव तीसरे दिन बुधवार को गांव ज्योतिसर के पास बरामद हुआ। शव मिलते ही परिवार में मातम छा गया। करीब 13 वर्षीय वरूण वासी बाहरी मोहल्ला सोमवार शाम को तीन दोस्तों के साथ नहर पर नहाने गया था, जिस दौरान वह गहरे पानी के साथ बह गया। मंगलवार को भी कुरुक्षेत्र व अंबाला के गोताखोर उसकी तलाश करते रहे थे लेकिन कोई पता नहीं चल पाया था। बुधवार को तीसरे दिन भी उसकी तलाश के लिए एसडीआरफ की टीम पहुंची और दिन भर के प्रयास के बाद शाम को करीब दो किलोमीटर दूरी पर ज्योतिसर के समीप शव मिला। शव मिलते ही तीन दिन से परेशान परिवार में कोहराम मच गया। दो भाइयों में छोटा व आठवीं कक्षा में निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा वरुण घर से ट्यूशन के लिए निकला था।

कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में वरुण की तलाश करते एसडीआरएफ की टीम। संवाद

कुरुक्षेत्र। नरवाना ब्रांच नहर में वरुण की तलाश करते एसडीआरएफ की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed