{"_id":"59bc34704f1c1b9a688b4da8","slug":"161505506416-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता का बेटा शराब तस्करी में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता का बेटा शराब तस्करी में गिरफ्तार
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता के बेटे तथा जाट महासभा के जिलाध्यक्ष को साथी सहित हरियाणा से शराब की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। भाजपा का झंडा लगी आरोपी की लग्जरी गाड़ी से 17 पेटी शराब बरामद हुई। पकड़े गए युवक की माता मदर टेरेसा स्कूल की संचालिका तथा नगर पालिका की निवर्तमान सभासद हैं। युवक को छुड़ाने तथा थाने से जमानत देने के लिए पुलिस पर भारी दबाव बनाया गया। मगर पुलिस ने इस मामले में सख्त रुख अख्तियार किया।
शुक्रवार को यूपी हरियाणा सीमा पर स्थित आबाकारी विभाग की टीम ने हरियाणा की ओर से आ रही एक लग्जरी गाड़ी को रुकने को कहा। लेकिन चालक आबकारी टीम को गच्चा देते हुए भाग निकला। जिस पर टीम ने गाड़ी का पीछा करते हुए शाहजहांपुर चौकी पर सूचना दी। चौकी की सूचना पर एसओ सरसावा सुधीर उज्ज्वल ने थाने के सामने बैरिकेड्स लगवाकर वाहनों की जांच आरंभ कर दी। इसी बीच भाजपा की झंडी लगी गाड़ी भी अन्य गाड़ियों की कतार में आ पहुंची जिसे पुलिस कर्मियों ने घेर लिया तथा थाने के भीतर ले आए तथा गाड़ी चला रहे युवक सागर पुत्र डा डीके चौधरी निवासी सरसावा एवं उसके साथी जोनी पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम बुडेढ़ा सरसावा को हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता की गाड़ी की पुलिस द्वारा घेरने की सूचना पर थाने के बाहर भीड़ इकठ्ठा हो गई। पुलिस ने तलाशी में गाड़ी से 10 पेटी देशी तथा 7 पेटी अंग्रेजी बरामद की। इसी बीच आरोपी को छुड़ाने के लिए एसओ का फोन घनघनाने लगा, लेकिन पुलिस ने दबाव को दरकिनार कर आरोपी युवकों का चालान कर दिया।