{"_id":"59a465ff4f1c1b80018b4632","slug":"161503946239-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूटकर भाग रहा बदमाश गोली लगने से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक लूटकर भाग रहा बदमाश गोली लगने से घायल
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक लूट कर भाग रहा बदमाश पुलिस की गोली से घायल
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। युवक से बाइक लूट कर भाग रहे बदमाशों की की सूचना के बाद पुलिस से उनकी मुठभेड़ हो गई। दोनो तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भागने में सफल रहा। मौके से लूटी हुई सहित दो बाइकें, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव हरडेकी निवासी सुरेंद्र 27 अगस्त की देर रात रामपुर मनिहारान से अपने घर लौट रहा था। जब वह गांव से कुछ ही दूरी पर रह गया तो पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिए और कनपटी पर तमंचा सटाकर उसकी बाइक लूट ली। सुरेंद्र बदमाशों को बाइक देकर जंगल के रास्ते भाग गया। बदमाशों से दूर होने पर उसने बाइक लूट की सूचना 100 डायल पुलिस को दी। सूचना पर नानौता एसओ, रामपुर मनिहारान के थाना प्रभारी सीपी कठेरिया, स्वाट टीम के प्रभारी संजय पांडेय, उपनिरीक्षक अजय कुमार, जरार हुसैन, कांस्टेबल अजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने रामपुर मनिहारान चुंगी हाइवे पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी उन्हें नानौता की ओर आ रहे दो बाइकों पर दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइकों को तेज दौड़ा लिया। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाश गांव टिपरा जाने वाले रास्ते के मोड़ पर बाइक गिरने से नीचे गिर पड़े और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। इसमें एक बदमाश को गोली लगी। घायल हुए बदमाश की पहचान टीपू निवासी ढोली खाल सहारनपुर के रुप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से लूटी बाइक, एक पिस्टल देशी 32 बोर और बदमाशों की एक अन्य बाइक बरामद की है। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस पकड़े गए बदमाश से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।