{"_id":"59a073504f1c1b1e3b8b4970","slug":"161503687504-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी फैक्ट्री में लूट का प्रयास, विरोध करने पर गार्ड समेत दो को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी फैक्ट्री में लूट का प्रयास, विरोध करने पर गार्ड समेत दो को किया घायल
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी कोतवाली के कमेला रोड स्थित लकड़ी की फैक्ट्री में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर गार्ड और फैक्ट्री मालिक के भाई को पीट-पीटकर घायल कर दिया और फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कमेला रोड स्थित लकड़ी फैक्ट्री मल्टी एक्सपोर्ट शुक्रवार को जुमा होने के चलते बंद थी। फैक्ट्री में ही मालिक चांद का घर है। शुक्रवार को अवकाश होने के चलते फैक्ट्री मालिक अपने परिवार सहित दिल्ली गया हुआ था। आरोप है कि सुबह लगभग साढ़े 10 बजे आधा दर्जन युवक किसी प्रकार फैक्ट्री में घुस गए। वहां से वह मकान में घुसने का प्रयास कर रहे थे कि फैक्ट्री में हलचल होते देख ग्राम हरपाल निवासी गार्ड रामपाल गेट खोलकर अंदर पहुंच गया। उसने फैक्ट्री में ही काम करने वाले एक युवक को पहचान लिया और उसको बंद फैक्ट्री में घुसने के लिए धमकाया। इसी दौरान फैक्ट्री में छिपे उसके साथियों ने सरियों और डंडों से उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर फैक्ट्री मालिक का भाई शमशुद्दीन वहां पहुंचा। उसे आता देख बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग फैक्ट्री की ओर दौड़े। इस पर बदमाश उन्हें छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गार्ड की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
इस मामले में मंडी कोतवाली प्रभारी अनिल करवान का कहना है कि गार्ड रामपाल का फैक्ट्री में पैकिंग का काम करने वाले अमन नाम के युवक से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को फैक्ट्री में कोई नहीं था, मालिक भी बाहर गया हुआ था। मौके पर फायदा उठाकर अमन ने अपने साथियों के साथ रामपाल पर हमला कर दिया। शमशुद्दीन उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस आरोपी अमन की तलाश कर रही है।