फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पंजाब की युवती को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

पंजाब की युवती को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
पंजाब की युवती को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
पंजाब की युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप
विज्ञापन

सहारनपुर। पंजाब के फतेहपुर थाना क्षेत्र की युवती को रेलवे स्टेशन से अगवा कर तीन युवकों ने तीन दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब के फतेहपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती तीन दिन पूर्व ट्रेन से कहीं जा रही थी। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद वह कुछ खरीदने के लिए उतरी, तभी ट्रेन चल दी और वह ट्रेन नहीं पकड़ सकी। काफी देर तक वह रेलवे स्टेशन पर घूमती रही। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक उसके पास आए और उसे बस में बैठाने के बहाने अपने साथ ले गए। आरोप है कि थाना जनकपुरी क्षेत्र के एक मोहल्ले में ले जाकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया और तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी प्रकार वह उनके चंगुल से छूटकर थाना पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। एसपी सिटी पीपी सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। युवती को कहां बंधक बनाकर रखा गया और युवती इनके साथ क्यों गई इसकी भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed