फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों का शांतिभंग में चालान

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों का शांतिभंग में चालान

Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपियों का शांतिभंग में चालान
नानौता (सहारनपुर)। छेड़छाड़ के दो मामलों में पुलिस ने तीन युवकों का शांतिभंग की धारा चालान किया है। इससे पीड़ित छात्राओं के परिजनों में आक्रोश है। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा नगर के के एक कालेज में कक्षा 12 की छात्रा है। छात्रा ने बताया कि वह गांव से नानौता ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से जाती है। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि उसका गांव का ही बाइक सवार एक युवक सहारनपुर रोड पर आए दिन उस पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शनिवार की सुबह कोचिंग सेंटर जा रही खुडाना गांव निवासी दो छात्राओं ने भी गांव के ही दो युवकों पर उनका पीछा कर अश्लील फब्तियां कसने का आरोप लगाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपी युवकोें को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों का ही शांतिभंग की धारा में चालान किया है। उधर, इस बारे में थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में मामला छेड़छाड़ का नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed