फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इंस्पेक्टर के घर से लाखों की नकदी, आभूषण चोरी

इंस्पेक्टर के घर से लाखों की नकदी, आभूषण चोरी

Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के घर से लाखों की नकदी, आभूषण चोरी
सहारनपुर। आरआई कंपाउंड में प्रथम तल पर रह रहे इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह के घर से चोरों ने लाखों रुपये की नकदी एवं आभूषण चोरी कर लिए। उस समय घर पर परिवार का कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

जैन कॉलेज रोड स्थित आरआई कंपाउंड में प्रथम तल पर इंस्पेक्टर भूूपेंद्र सिंह का आवास है। भूपेंद्र सिंह काफी समय तक सहारनपुर के थाने में तैनात रहे। कुछ समय पूर्व उनका स्थानांतरण आगरा हो गया। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि भूपेंद्र सिंह आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना में तैनात हैं, जबकि उनका परिवार आरआई कंपाउंड में ही रह रहा है। शुक्रवार दोपहर में भूपेंद्र सिंह की पत्नी घर का ताला लगाकर अपनी बेटी को ट्यूशन से लेने के लिए चली गई थीं। इसी दौरान चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखी लगभग डेढ़ लाख की नकदी एवं लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। भूपेंद्र सिंह की पत्नी को घर लौटने पर चोरी का पता चला। जिस पर उसने अपने पति भूपेंद्र को सूचना दी। तुरंत ही भूपेंद्र सिंह अपने आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि भूपेंद्र सिंह के आवास पर चोरी होने की उन्हें सूचना ही मिली है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed