फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तारीख पर आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

तारीख पर आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 29 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
तारीख पर आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सहारनपुर। जमीन को लेकर विवाद के चलते कचहरी में तारीख पर आए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने विपक्ष के लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। गांव में शव ले जाने के बाद जब सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस से नोकझोंक एवं धक्का मुक्की की। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम में डाक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत बताई और जांच के लिए बिसरा भी सुरक्षित किया गया है। मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम सड़क दूधली निवासी मुस्तफा (55 वर्ष) का पड़ोस के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कई साल से कोर्ट में मामला विचाराधीन है। मुस्तफा के पुत्र इस्तिखार की पत्नी शबनम उर्फ शब्बो ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को मुस्तफा और उसके पड़ोसी में जमीन को लेकर काफी झगड़ा हुआ था। पड़ोसी ने उसके ससुर को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसको लेकर कोर्ट में कई साल से मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस मामले में सहारनपुर कचहरी में तारीख थी। सुबह मुस्तफा तारीख पर आया था। पड़ोसी भी उसी समय तारीख पर गया था। शबनम ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद ही मुस्तफा ने कॉल करके बताया कि उसकी जान को खतरा है। जिस पर इस्तिखार और अन्य लोग कचहरी में पहुंचे। जहां पर मुस्तफा मृत पड़ा मिला। कचहरी से मुस्तफा का शव लेकर लोग गांव में पहुंचे। सूचना मिलते ही जनकपुरी थाना पुलिस भी गांव में पहुंच गई। पुलिस को देखते ही लोग भड़क उठे। उन्होंने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, पुलिस से नोकझोंक भी हुई और धक्कामुक्की भी की। परिवार की महिला खुर्शीदा, मशरूफ, नसरीन, इशरत ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी आरोपी के यहां आते हैं और आरोपी के कहने पर उनको परेशान करते थे। इससे मुस्तफा काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जनकपुरी थाना प्रभारी मुकेश गौतम का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डाक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया है और जांच के लिए विसरा भी सुरक्षित किया गया है। देर शाम इस्तिखार से गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

एसएसपी आवास में घुसने का किया प्रयास
पुलिस ने मुस्तफा के शव को अस्पताल ले जाने के लिए लोगों को तैयार किया। लोग ट्रैक्टर-ट्राली में शव को लेकर जिला अस्पताल की ओर चल दिए। जैसे ही एसएसपी आवास पर पहुंचे अचानक उन्होंने ट्रैक्टर को आवास में ले जाने की कोशिश की। तुरंत ही पुलिस पहुंच गई और शव को एसएसपी आवास में ले जाने से रोका और किसी प्रकार समझा-बुझाकर अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में भी हुई नोकझोंक, एसएसपी से की शिकायत
शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लोगों ने एक बार फिर जिला अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसी दौरान अस्पताल की व्यवस्था का निरीक्षण करने के आईजी शरद सचान, डीएम आलोक कुमार पांडेय एवं एसएसपी दिनेश कुमार वहां पहुंचे। लोगों ने एसएसपी एवं डीएम से मामले की शिकायत की। एसएसपी ने उन्हें रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया।


चुनाव में जीत पर मिठाई बांटने को लेकर भी हुआ था विवाद
लोकसभा चुनाव में देश भर में भाजपा की जीत को लेकर मिठाई बांटने पर गत 24 मई को दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। शबनम ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन पर झूठा आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed