फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिलाओं को बेहोश कर नगदी जेवर सहित चार लाख की चोरी

महिलाओं को बेहोश कर नगदी जेवर सहित चार लाख की चोरी

Sat, 29 Jun 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को बेहोश कर नगदी जेवर सहित चार लाख की चोरी
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। कोतवाली बेहट के गांव हथौली में बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक परिवार की महिलाओं को कुछ पदार्थ सुंघाकर घरेलू सामान सहित लगभग चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। गांव हथौली निवासी नीरज कुमार पुत्र बाबूराम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उसके घर पर चोरो ने आंगन में सो रही महिलाओं को कुछ पदार्थ सुंघाकर उनके दो जोड़ी कुंडल, अलमारी में रखी दो सोने की चेन, दो कडे़, एक हार, पांच अंगूठी, 250 ग्राम चांदी व 46,500 की नकदी सहित लगभग चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित नीरज कुमार सुबह पांच बजे बैठक से घर पर पहुंचा तो महिलाएं बेसुध पड़ी मिली। अलमारी के ताले टूटे पड़े थे और सामान गायब था। पीड़ित ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed