फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   21 लाख की लाटरी का लालच देकर 63 हजार ठगे

21 लाख की लाटरी का लालच देकर 63 हजार ठगे

Fri, 28 Jun 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
21 लाख की लाटरी का लालच देकर 63 हजार ठगे
चिलकाना (सहारनपुर)। 21 लाख रुपये की लाटरी लगने का लालच देकर अज्ञात व्यक्ति ने एक ग्रामीण से 63 हजार रुपये ठग लिए। ग्रामीण के खाते में लाटरी का एक रुपया भी नहीं आया। चिलकाना थाने के गांव पाजबांगर निवासी मांगेराम पुत्र रोशनलाल के पास 23 जून को एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि तुम्हारी वोडाफोन में 21 लाख रुपये की लाटरी लगी है। फोन करने वाले ने मांगेराम से कहा कि खाते की लिमिट बढ़ाने के लिए 14 हजार तथा 24 हजार रूपये बताए गए खाते में जमा करने होंगे। मांगेराम ने कुल मिला कर 38 हजार रूपये खाते में जमा करा दिए। अगले ही दिन मांगेराम के पास फिर फोन आया कि टैक्स के रूप में 25 हजार रूपये और जमा करने हैं। मांगेराम ने बताए गए खाते में 25 हजार रूपये और इधर उधर से उधार लेकर जमा करा दिए। मांगेराम ने बताया कि उसके खाते में लॉटरी की धनराशि का एक भी रुपया जमा नहीं हुआ है। जब उसने फोन करने वाले से लॉटरी की धनराशि देने अथवा उसके द्वारा जमा कराए गए वापस करने की बात कही तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। मांगे राम ने थाने में तहरीर देकर लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed